Hemophilia Symptoms: हीमोफीलिया एक ऐसा खतरनाक ब्लड डिसऑर्डर है जिसमें किसी भी छोटी-मोटी चोट या कट लगने पर खून रुकने का नाम नहीं लेता, क्योंकि शरीर में खून जमाने वाले ज़रूरी क्लॉटिंग फैक्टर्स की कमी होती है। ये एक जेनेटिक बीमारी है, जो ज़िंदगीभर साथ रहती है, लेकिन सही जानकारी, समय पर इलाज और सावधानियों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। हर साल 17 अप्रैल को वर्ल्ड हीमोफीलिया डे मनाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी को लेकर जागरूक हों और समय रहते इसके लक्षणों को पहचान सकें।
इसी कड़ी में The Healthsite ने बात की Dr. Satyaranjan Das से, जो मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा में हेमेटो-ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर हैं। उनसे जाना कि हीमोफीलिया किस उम्र में ज्यादा असर करता है, इसके लक्षण कैसे दिखते हैं, टेस्ट कैसे होते हैं, और ये कैसे पता लगाया जाता है कि मामला कितना गंभीर है। अगर आपके घर में भी किसी बच्चे को छोटी चोट पर भी ज्यादा खून बहता है, तो इसे हल्के में न लें, ये हीमोफीलिया का संकेत हो सकता है।