मेनोपॉज के बाद बढ़ता है हार्ट डिजीज का खतरा! जानें बचाव के आसान तरीके

मेनोपॉज के बाद शरीर में कुछ बदलाव हार्ट हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस खतरे को कम किया जा सकता है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 18, 2025 4:05 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vanita Arora

Menopause & Heart Disease: मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजन दिल की धमनियों को हेल्दी रखने में मदद करता है, लेकिन मेनोपॉज के बाद इसकी कमी से ब्लड वेसल्स सख्त होने लगती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसके अलावा, बढ़ता वजन, स्ट्रेस और लाइफस्टाइल फैक्टर्स भी हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनिता अरोड़ा के मुताबिक, मेनोपॉज के बाद हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं को ज्यादा फाइबर, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स लेने चाहिए। साथ ही, स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनानी चाहिए और रेगुलर हेल्थ चेकअप कराना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी को समय रहते रोका जा सके।

Related News