जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा दोगुना?

जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली महिलाओं के लिए एक नई स्टडी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दिल से जुड़ी सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है, जानिए यहां।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 6, 2025 11:18 PM IST

Heart Disease Risk in Mothers of Twins: अगर आप जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं या पहले से बन चुकी हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है। डिलीवरी के बाद एक साल के अंदर ऐसी महिलाओं के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना दोगुनी हो जाती है। इसकी एक बड़ी वजह गर्भावस्था के दौरान होने वाला हाई ब्लड प्रेशर (प्री-एक्लेम्पसिया) है, जो दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप भी जुड़वां बच्चों की मां हैं, तो अपनी हार्ट हेल्थ का खास ख्याल रखें।

रटगर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में जुड़वां बच्चों के जन्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका कारण फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और ज्यादा उम्र में मां बनना है। ऐसे में डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी जांचें समय-समय पर करवानी चाहिए। साथ ही, हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रेस कम करने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि डिलीवरी के बाद भी दिल की सेहत सही बनी रहे।

Related News