hamburger icon
A
Read in English

Cervical Cancer Treatment: 40% तक कम हो जाएगा सवाईकल कैंसर से मौत का खतरा!

सर्वाइकल कैंसर के इलाज में एक बड़ी सफलता मिली है, जिससे मौत का खतरा 40% तक कम हो सकता है। नई रिसर्च से इस बीमारी से लड़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : October 16, 2024 3:31 PM IST

Cervical Cancer Treatment in Hindi: सर्वाइकल कैंसर, जो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है, महिलाओं के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। WHO के मुताबिक, यह महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है, और हर साल इसके करीब 6.6 लाख नए मामले सामने आते हैं, जिनमें से 3.5 लाख मौत होती हैं। खासतौर पर 30 साल की उम्र के आसपास की महिलाएं इससे ज्यादा प्रभावित होती हैं।

लेकिन अब एक नई उम्मीद सामने आई है! मेडिकल साइंस ने 10 साल की लंबी रिसर्च के बाद सर्वाइकल कैंसर के इलाज का एक नया तरीका खोज निकाला है, जिससे मौत का खतरा 40% तक कम हो सकता है। इस ट्रीटमेंट में कीमोथेरेपी का एक छोटा कोर्स दिया जाता है, फिर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का कॉम्बिनेशनल ट्रीटमेंट होता है। ये नया इलाज यूके, मैक्सिको, भारत, इटली और ब्राजील जैसे देशों में सफल रहा है।

Related News