By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Periods Delay Medicines:क्या आपने भी कभी किसी खास मौके पर पीरियड्स रोकने के लिए दवा ली है? तो ज़रा सावधान हो जाइए, क्योंकि ये छोटी सी गोली आपकी जान तक ले सकती है। दरअसल, पीरियड्स को डिले करने के लिए ली जाने वाली दवाइयाँ डीवीटी यानी डीप वेन थ्रोम्बोसिस का खतरा बढ़ा देती हैं। डीवीटी एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर की नसों में खून का थक्का जम जाता है और ब्लड फ्लो बाधित हो जाता है। कई बार यही थक्का टूटकर फेफड़ों तक पहुँच जाता है, जिसे पल्मनरी एम्बोलिज़्म कहते हैं, और यही पल्मनरी एम्बोलिज़्म अचानक हार्ट अटैक या मौत तक का कारण बन सकता है।
डीवीटी को नज़रअंदाज़ करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसके लक्षणों को पहचानना जरूरी है ताकि समय रहते इलाज मिल सके। अगर आपके पैर में सूजन, दर्द, लालिमा या अचानक सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें महसूस हों, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर जांच और इलाज से इस बीमारी से बचाव संभव है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.