hamburger icon
A
Read in English

कम उम्र में PCOD होने के पीछे ये है बड़ा कारण, जानें बचाव का तरीका

आजकल कम उम्र में ही महिलाएं पीसीओडी जैसी समस्या से जूझ रही हैं। जानें, कैसे सही डाइट और लाइफस्टाइल से इस स्थिति को मैनेज किया जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 21, 2025 4:48 PM IST

PCOD Symptoms at Early Age: सुनने में बिल्कुल हैरानी नहीं होगी की अबकम उम्र में ही कई महिलाएं पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज यानी पीसीओडी की समस्या से जूझ रही हैं। क्योंकि हम सब जानते हैं..... हमारी अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खानपान। लेकिन घबराइए मत, आज हम आपको बताएंगे कि पीसीओडी के लक्षण क्या हैं? और इसे कंट्रोल कैसे कर सकती हैं?

 सबसे पहले बात करें पीसीओडी के कारणों की। एक्सपर्ट्स की मानें तो खराब दिनचर्या, स्ट्रेस, असंतुलित डाइट इस बीमारी के सबसे बड़े कारण हैं। वहीं, अगर आपके परिवार में किसी को पहले से ये समस्या रही है, तो इसका खतरा आपके लिए भी बढ़ जाता है। लेकिन ये सब जानने के बाद भी इसे सही तरीके से मैनेज किया जा सकता है।

डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, प्रोटीन, और फाइबर युक्त चीज़ों को शामिल करें साथ ही, शुगर, कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से दूरी बनाएं। ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं।