By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Africa Marburg Virus: क्या आपने कभी सोचा है कि आंखों से खून निकलने वाली कोई बीमारी भी हो सकती है? सुनने में डरावना लगता है, है ना? लेकिन ये सच है! अफ्रीका के कुछ इलाकों में ब्लीडिंग आई डिजीज के मामले सामने आए हैं। इस बीमारी का कारण है मारबर्ग वायरस, जो जितना दुर्लभ है, उतना ही खतरनाक। मौत का खतरा? 50 -80%
इस बीमारी को ब्लीडिंग आई डिजीज इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे संक्रमित मरीजों की आंखें एकदम लाल हो जाती हैं, जैसे कि आंखों से खून निकल रहा हो। लेकिन ये सिर्फ आंखों तक सीमित नहीं है। ये वायरस शरीर के बाकी हिस्सों पर असर डालता है। मारबर्ग वायरस, चमगादड़ों से फैलने वाला एक बेहद खतरनाक वायरस है। यह वायरस अफ्रीका के कुछ इलाकों में फैला है, खासतौर पर रवांडा में। वहां अब तक 66 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।