By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 5, 2025 2:13 PM IST
Pre Diabetes Symptoms:थकान तो सबको होती है… लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि अच्छी नींद लेने के बाद भी आप दिनभर सुस्त और थके-थके महसूस करते हों? या फिर बार-बार पानी पीने का मन करता है और हर थोड़ी देर में वॉशरूम जाना पड़ता है?अगर हां… तो हो सकता है आपकी बॉडी आपको एक जरूरी संकेत दे रही हो प्री-डायबिटीज का! हाँ, डायबिटीज से ठीक पहले वाली वो स्टेज, जहाँ अगर थोड़ा ध्यान दे दिया जाए… तो बीमारी को आने से रोका जा सकता है!
प्री-डायबिटीज मतलब… जब आपके ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल से ऊपर हो, लेकिन डायबिटिक रेंज में न पहुँचा हो।यानी बॉडी अलर्ट मोड में है… और अगर आपने भी अलर्ट होकर इन संकेतों को समझ लिया तो डायबिटीज होने से पहले ही ब्रेक लग सकता है!