गर्भनिरोधक गोलियां खाने से आपको हो सकते हैं ये बड़े नुकसान, देखें ये वीडियो

क्या आप बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल कर रही हैं? तो ज़रा सावधान रहें! ये गोलियां असरदार तो होती हैं, लेकिन इनके कुछ छुपे हुए नुकसान भी हो सकते हैं, जो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : September 27, 2024 12:18 PM IST

Side Effects of Contraceptive Pills: क्या आप बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल कर रही हैं या करने की सोच रही हैं? तो फिर ये वीडियो आपके लिए ही है! चलिए जानते हैं कि ये गोलियां कैसे काम करती हैं और क्या इनके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

गर्भनिरोधक गोलियां, जिन्हें बर्थ कंट्रोल पिल्स कहते हैं, इनका काम होता है अंडाशय से अंडे निकलने की प्रक्रिया को रोकना और गर्भाशय के सर्विक्स को ‘लॉक’ कर देना, जिससे स्पर्म का रास्ता बंद हो जाता है। अगर सही तरीके से ली जाएं, तो ये 99% तक असरदार होती हैं! लेकिन हर चीज़ के साथ कुछ छोटे-मोटे नुकसान भी आते हैं।  अगर आप 35 साल से ऊपर हैं, स्मोक करती हैं, या पहले से ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है, तो पिल्स लेने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करें।

Related News