By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : September 11, 2024 5:23 PM IST
Uterus Swelling Symptoms: कई बार महिलाओं को पता भी नहीं चल पाता की उनके यूटर्स में स्वैलिंग है....जी हां बच्चेदानी की सूजन, जिसे 'एंडोमेट्राइटिस' भी कहा जाता है और जो कई हेल्थ इश्यूस का कारण बन सकती है। यूटर्स में सूजन में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिनके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। जब बच्चेदानी में सूजन होती है, तो आपको पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द शुरु में तो हल्का हो सकता है और बाद में तेज भी हो सकता है और कभी-कभी ये दर्द आपके पीठ और जांघों में भी फैल सकता है। बता दें, यह दर्द आपको पीरियड्स के दौरान या उसके बाद भी हो सकता है। इसके अलावा यूटर्स में स्वैलिंग के कारण पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। ब्लड क्लॉट्स भी हो सकते हैं और ज्यादा दिन तक पीरियड्स होने की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में इसे नॉर्मल समझकर इग्नोंर ना करें