hamburger icon
A
Read in English

सर्दी के मौसम में साइनस और एलर्जी के दिखते हैं ये लक्षण

बदलते मौसम में खांसी-जुकाम और साइनस एलर्जी के बढ़ते मामलों को कैसे पहचानें और कब लें डॉक्टर की सलाह? जानिए इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : January 17, 2025 4:22 PM IST

\

Sinus Symptoms: हर मौसम बदलने पर खांसी-जुकाम होना तो जैसे आम बात हो गई है। घर में अगर एक बार किसी को ये हो जाए, तो समझ लीजिए कि बाकी लोग भी इससे नहीं बच पाते। इसलिए जरूरी है कि बदलते मौसम के साथ अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। खांसी-जुकाम अक्सर ऐलर्जी, साइनस इंफेक्शन, बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन की वजह से होता है। ठंड और बदलते मौसम में कई तरह के वायरस भी इसका कारण बन सकते हैं।

डॉ. विजय वर्मा, कंसल्टेंट- एलर्जी और ईएनटी स्पेशलिस्ट, सीके बिड़ला हॉस्पिटल  ने बताया की नॉर्मल कोल्ड और एलर्जिक सर्दी-जुकाम के लक्षणों में कई बार अंतर कर पाना मुश्किल हो सकता है। नॉर्मल कोल्ड में हल्का बुखार, गले में खराश, नाक बहना, और बदन दर्द हो सकता है। वहीं, साइनस एलर्जी या एलर्जिक कोल्ड में अक्सर लगातार छींक आना, नाक में खुजली, आंखों में जलन, और सिर दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह एलर्जी धूल, परागकण, या ठंडी हवा से ट्रिगर हो सकती है। अगर लक्षण ज्यादा दिनों तक बने रहें, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि समय पर इलाज न करने से यह समस्या और बढ़ सकती है