By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 17, 2025 2:00 PM IST
Medically Verified By: Dr. Anuja Porwal
Kidney Damage Symptoms: किडनी हमारे शरीर का फिल्टर सिस्टम होती है, जो खून से गंदगी और विषैले तत्वों को छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। लेकिन आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ रहा है। जंक फूड, कम पानी पीना, जरूरत से ज्यादा नमक खाना और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं किडनी को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं। बहुत बार लोग किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम्स को मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं, जिससे बाद में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
किडनी डैमेज होने के कई लक्षण होते हैं, जिनमें से कुछ पेशाब से भी पहचाने जा सकते हैं। अगर पेशाब में झाग आ रहा है, रंग बहुत ज्यादा गहरा है, बदबू ज्यादा आ रही है या बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये संकेत इस बात की तरफ इशारा कर सकते हैं कि किडनी सही से काम नहीं कर रही है। कुछ मामलों में पेशाब में खून भी नजर आ सकता है, जो किडनी डैमेज का एक बड़ा संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई भी अनहेल्दी चेंजेस दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी टेस्ट कराएं।