By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : September 6, 2024 1:47 PM IST
Symptoms of HPV: एचपीवी, यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस, एक वायरल संक्रमण है। HPV आमतौर पर यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है। एक स्टडी के अनुसार, यह केवल महिलाओं को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पुरुषों को भी इसके संक्रमण का खतरा हो सकता है। एचपीवी एक वायरस है जो त्वचा और म्यूकोसल टिशू पर हमला करता है। इसके कई प्रकार होते हैं, कुछ प्रकार कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। जबकि कुछ प्रकार सामान्य मौसमी समस्याएं पैदा करते हैं
पुरुषों में एचपीवी इंफेक्शन के लक्षण ( HPV Infection in Men)
पुरुषों में एचपीवी इंफेक्शन के लक्षण अक्सर ध्यान देने में कठिन हो सकते हैं। इसके कुछ सामान्य लक्षणों में जननांगों पर मस्से या धब्बे शामिल हो सकते हैं।आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। एक स्टडी के मुताबिक एचपीवी इंफेक्शन से पुरुषों में इंफर्टिलिटी का खतरा बढ़ सकता है। स्टडी के अनुसार, एचपीवी इंफेक्शन शुक्राणुओं की गुणवत्ता और उनकी गति को प्रभावित कर सकता है। जिससे प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है