hamburger icon
A
Read in English

World Asthma Day: आप भी हैं Asthma से परेशान, तो डॉक्टर से जानिए इसका सही इलाज

Asthma Treatment: अस्थमा की बीमारी में लापरवाही न करें और जल्द से जल्द चिकित्सक की राय लें। इसके साथ की आपको प्रॉपर डाइट, लंग्स से जुड़ी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे आपके लंग्स मज़बूत बनें और आपको सांस लेने में ज्यादा असुविधा ना हो।

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Published : May 2, 2022 6:45 PM IST

शरीर के किसी भी अंग से जुड़ी कोई भी बीमारी आपको काफी परेशान कर सकती है। अगर फेफड़े से जुड़ी बीमारी की बात करें तो सबसे आम समस्या है अस्थमा यानी दमा। अस्थमा के रोगी को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। डॉक्टरों का मानना है कि सांस लेने में जरा सी भी दिक्कत हो तो उसको नजरंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। अस्थमा के लक्षणों की बात करें तो इनमें सांस लेने में दिक्कत, बलगम आना और सीने में जकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते कामकाज करने में काफी दिक्कत होती है।

What are the types of Asthma:

दमा के दो प्रकार होते हैं। यह बच्चों से लेकर 30-40 साल तक की उम्र के लोगों में हो सकता है। अस्थमा की बीमारी ज्यादातर अधिक प्रदूषण, धूल, मिट्टी, या कुछ खाने की वजह से होती है ऐसे में जरूरी है कि आप उन चीजों से दूर रहें जिनकी वजह से आपको सांस लेने में दिक्कत होती है। World Asthma Day पर हम आपको दमा से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं।

Related News