फैटी लिवर होने पर शरीर में दिखते हैं इस तरह के लक्षण

फैटी लिवर एक आम लेकिन धीरे-धीरे बिगड़ने वाली हेल्थ प्रॉब्लम है, जो शुरुआत में खुद को आसानी से जाहिर नहीं करती। कुछ मामूली लगने वाले लक्षण भी बड़े खतरे की तरफ इशारा कर सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 7, 2025 7:09 PM IST

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर आज के समय में बेहद आम लेकिन गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम बन चुका है। जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है, तब ये कंडीशन बनती है। शुरुआत में इसके लक्षण मामूली लग सकते हैं, जैसे थोड़ी थकान या भूख कम लगना, लेकिन अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए, तो ये परेशानी धीरे-धीरे बढ़ सकती है और लिवर फेलियर जैसी गंभीर स्थिति में भी बदल सकती है। इसलिए वक्त रहते इसे पहचानना और सही इलाज करवाना बेहद जरूरी है।

इस बीमारी के कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिन्हें हरगिज़ नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे कि बिना ज्यादा मेहनत किए भी लगातार थकान महसूस होना और एनर्जी का तेजी से गिरना- ये फैटी लिवर का पहला संकेत हो सकता है। इसके अलावा, डाइजेशन कमजोर हो जाता है, जिससे पेट फूलना, गैस, मरोड़ और अपच जैसी समस्याएं लगातार बनी रहती हैं। अगर आपको ये लक्षण लंबे समय से परेशान कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना बेहतर होगा।

Related News