By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : September 10, 2024 3:53 PM IST
Stretch Mark Removal Tips in Hindi: प्रेग्नेंसी एक बेहद खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ समस्याएं भी होती हैं, जैसे स्ट्रेच मार्क्स। ये जिद्दी निशान कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय बन जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान, पेट और अन्य हिस्सों की स्किन पर दबाव पड़ता है। ये आमतौर पर डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे हल्के होते जाते हैं, लेकिन पूरी तरह से गायब नहीं होते। प्रेग्नेंसी के स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने और इनसे छुटकारा पाने के कई आसान उपाय है। स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का पहला और सबसे आसान तरीका है अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना। हर दिन पर्याप्त पानी पिएं और त्वचा को भी अच्छे मॉइश्चराइज़र से नहलाएं। हाइड्रेटेड त्वचा अधिक लचीली होती है और कम स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं। त्वचा को रोजाना अच्छे मॉइश्चराइज़र करने से भी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। कोकोआ बटर, शीया बटर, और विटामिन ई युक्त क्रीम्स का इस्तेमाला करें।