By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Mental Health Awareness: क्या आप जानते हैं की भारत में ही सात में से एक व्यक्ति मानसिक समस्या से जूझ रहा है। महामारी के बाद से ही और भी ज़्यादा लोग मानसिक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते केंद्रीय सरकार जल्द ही राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत करेगी। इस राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को शुरू करके सरकार देश भर में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों और समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करेगी और उनकी मदद करेगी। इस कार्यक्रम की घोषणा 2022-23 के केंद्रीय बजट में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए 23 टेली-मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। जिसमें NIMHANS और IIITB इसमें सरकार की मदद करेगी। पीटीआई की खबर के मुताबिक ये केंद्र हर राज्य और यूनियन टेरिटरी में स्थापित किया जाएगा, और पांच क्षेत्रीय केंद्रों से संभाला जाएगा।