By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Sonam Kapoor PCOS: सोनम कपूर, जिन्हें हम उनके स्टाइल और एक्टिंग के लिए जानते हैं, उनकी हेल्थ जर्नी भी किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। क्या आप जानते हैं, सोनम को 17 साल की उम्र में ही टाइप-1 डायबिटीज़ हो गया था? और तब से उन्होंने इस बीमारी को काबू में रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बहुत सारे बदलाव किए। डायबिटीज़ एक ऐसी बीमारी है जिसमें बॉडी ठीक से इंसुलिन नहीं बना पाती। सोनम ने सही डाइट, रेगुलर इंसुलिन और फिटनेस से इसे मैनेज किया है। वो रोज़ सुबह उठकर योगा और एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही उन्होंने शुगर को पूरी तरह अपनी लाइफ से आउट कर दिया है। लेकिन सोनम की हेल्थ स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं हुई। उन्हें 14-15 साल की उम्र में पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) की भी प्रॉब्लम हो गई थी। ये हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से होता है और इसमें पीरियड्स की दिक्कत, वजन बढ़ना और कंसीव करने में परेशानी हो सकती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.