hamburger icon
A
Read in English

सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी की कैंसर के कारण मौत

एक ऐसा नाम जिसने अपने जज़्बे और मुस्कान से लाखों दिलों को जीना सिखाया। उनकी कहानी आज भी उम्मीद और प्रेरणा का अनमोल सबक है, जो मुश्किलों में भी पॉज़िटिव रहने का संदेश देती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 20, 2024 9:28 PM IST

Bibek Pangeni Brain Tumor: सोशल मीडिया स्टार विवेक पंगेनी... एक ऐसा नाम, जिसने अपने संघर्ष से लाखों लोगों को जीने का नया नजरिया दिया। लेकिन आज ये दिल तोड़ने वाली खबर है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे। ब्रेन कैंसर से लड़ते-लड़ते, 19 दिसंबर 2024 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी कहानी, उनका संघर्ष, और उनकी मुस्कान हमें हमेशा याद रहेगी।"

विवेक सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर नहीं थे, वो उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण थे, जो किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
उन्होंने अपने ब्रेन कैंसर के सफर को अपनी इंस्टाग्राम रील्स के जरिए शेयर किया। अपनी हर छोटी-बड़ी लड़ाई को उन्होंने दस्तावेज़ किया और अपने फॉलोअर्स को दिखाया कि कैसे मुश्किलों के बीच भी पॉज़िटिव रहा जा सकता है।  ब्रेन कैंसर सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक बड़ी चुनौती है।

ब्रेन ट्यूमर क्या है?

ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब दिमाग में सेल्स अनकंट्रोल्ड तरीके से बढ़ने लगती हैं।
ये दो तरह के हो सकते हैं:

मैलिग्नेंट –खतरनाक , कैंसरस

बिनाइन –कम खतरनाक