By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Onion Juice for Stomachache: पेट दर्द एक ऐसी समस्या है, जिससे हम सभी कभी न कभी गुजरते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि प्याज का रस पेट दर्द का रामबाण इलाज हो सकता है? ये दावा किया है फेमस कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने। उन्होंने कहा कि बचपन से उनकी मम्मी उन्हें प्याज का रस देती थीं, और यह झट से असर करता था। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये वाकई कारगर है या फिर बस एक घरेलू नुस्खा है?
दरअसल कॉन्टेंट क्रियटर कुशा कपिला ने अपने एक्सपिरियंस शेयर करते हुए बताया कि प्याज को जूसर में डालकर रस निकालें, उसे छान लें, और सिर्फ एक शॉट लें। इससे उनका पेट दर्द तुरंत ठीक हो जाता है। वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो प्याज के रस में सल्फर, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे नेचुरल कंपाउंड होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ रखते हैं। ये हल्के पेट के इन्फेक्शन या अपच के कारण होने वाले दर्द में थोड़ी राहत दे सकते हैं।