देश में कोरोना से इतने लोगों की हुई मौत! जानें कौन-सा राज्य है खतरे में?

देश में एक बार फिर एक पुरानी महामारी सिर उठाने लगी है। इस बार मामला थोड़ा अलग है, इसलिए सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 27, 2025 5:39 PM IST

Corona Health Update:कोरोना लगता है मास्क दोबारा अलमारी से बाहर निकालने का वक्त आ गया है, क्योंकि कोरोना एक बार फिर लौट आया है। देश में कोविड के केस फिर से बढ़ रहे हैं और इस बार दो नए वैरिएंट्स- NB.1.8.1 और LF.7   ने चिंता बढ़ा दी है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक्टिव केस की संख्या 1,047 तक पहुंच चुकी है और अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य है केरल, जहां देश के लगभग आधे केस रिपोर्ट हो रहे हैं। यानी खतरा हल्का नहीं है और इसे हल्के में लेना बड़ी गलती हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है, लेकिन हमारी सतर्कता भी उतनी ही ज़रूरी है। ये याद रखना जरूरी है कि कोरोना गया नहीं है, बस थोड़ी देर के लिए शांत हुआ था। अब फिर से एक्टिव हो गया है। ऐसे में भले ही लॉकडाउन का डर न हो, लेकिन मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से दूरी बनाए रखना आज भी उतना ही जरूरी है। कोरोना भले पुराना हो गया हो, लेकिन हमारी ज़रा सी लापरवाही नई मुश्किलें खड़ी कर सकती है। तो खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related Videos

Related News