स्मार्टफोन विज़न सिंड्रोम .के कारण जा सकती है आंखों की रोशनी
क्या आपके स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है? जानिए आंखों की सेहत बनाए रखने के जरूरी टिप्स और इससे बचने के आसान उपाय!
Published : February 7, 2025 6:09 PM IST
Smartphone Vision Syndromes Symptoms: स्मार्टफोन विज़न सिंड्रोम क्या है? इसके कारण क्या हैं और इससे बचें कैसे? इसका जवाब दे रही हैं Dr. Parvindar Kaur, जो एक आयुर्वेदिक आई कंसल्टेंट हैं। उन्होंने The Healthsite से बातचीत में बताया कि ज्यादा देर तक मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट की स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, धुंधलापन, सिरदर्द, सूखापन और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे धीरे-धीरे विजन कमजोर होने लगता है और नींद पर भी असर पड़ता है, जिससे मेंटल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि देर रात अंधेरे में मोबाइल स्क्रीन देखने से ब्लू लाइट आंखों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।
इससे बचने के लिए Dr. Parvindar Kaur ने 20-20-20 रूल अपनाने की सलाह दी—हर 20 मिनट बाद, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखने से आंखों को आराम मिलता है। इसके अलावा, स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें, आंखों को बार-बार झपकाएं, हाइड्रेटेड रहें और डाइट में विटामिन A और ओमेगा-3 रिच फूड्स शामिल करें। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक तरीके से त्रिफला पानी से आंखें धोना और आंखों की मसाज करना भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आंखों में ज्यादा दिक्कत महसूस हो तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।