Coronavirus: चीन में हालात बेकाबू, क्या कोरोना से बचाएगा नींबू? Watch Video

चीन में इस वक्त कोरोना से हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो पूरे देश में खतरे की घंटी है। ऐसे में लोग कोरोना के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉग करने के लिए नींबू खरीद रहे हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 22, 2022 4:32 PM IST

Coronavirus: चीन में कोरोना का जबरदस्त विस्फोट हो गया और चीन के कई शहरों में नींबू खरीदने की होड़ लगी हुई है। बता दें चीन में इस वक्त कोरोना से हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो पूरे देश में खतरे की घंटी है। ऐसे में लोग कोरोना के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉग करने के लिए नींबू खरीद रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चीन में दवाईयों को लेकर समस्या आ खड़ी हुई है और इसलिए लोग नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। जिसके चलते चीन में नींबू की मांग बढ़ गई है। बता दें, चीन में पिछले कुछ दिनों से नींबू की बिक्री काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है की अब किसान प्रतिदिन लगभग 20 से 30 टन नींबू बेच रहे हैं। जबकि इससे पहले वो सिर्फ 5 से 6 टन ही नींबू बेच पा रहे थे।

Related News