जिनको डायबिटीज की समस्या है उनमें दिल की बीमारियां होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इस तरह की स्थितियां टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में बहुत ही सामान्य बात है। हालांकि डायबिटीज के अलावा जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा की समस्या है उनमें भी हृदय रोग होने की संभावना ज्यादा रहती है। बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक आने से पहले छाती में दर्द होता है और यह दर्द छाती से शुरू होकर कंधे की तरह या पेट की तरफ होता है, मगर डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक आने से पहले इस प्रकार का दर्द महसूस नहीं होता है बल्कि डायबिटीज के मरीजों में पेनलेस हार्ट अटैक होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.