स्किन पर दिखने वाले हार्ट डिजीज के साइन, कौन-से लक्षण हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर

कभी-कभी आपकी त्वचा वो कह देती है, जो शरीर अंदर छुपा रहा होता है। छोटे-छोटे बदलाव… बड़ी समस्या का इशारा भी हो सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : May 1, 2026 3:12 PM IST

Heart Disease Symptoms:कई बार हमारा शरीर अंदर चल रही समस्याओं के संकेत बाहर से ही देने लगता है, और skin उन अहम संकेतों में से एक होती है। आंखों के आसपास पीले दाग, skin या lips का नीला पड़ना, पैरों और टखनों में सूजन, या उंगलियों और नाखूनों में बदलाव जैसे लक्षण सिर्फ बाहरी समस्या नहीं, बल्कि शरीर के भीतर blood circulation और heart health से जुड़ी दिक्कतों की ओर इशारा कर सकते हैं।

इसके अलावा घाव का धीरे-धीरे भरना या चेहरे पर लगातार redness भी ऐसे संकेत हो सकते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये लक्षण हमेशा किसी गंभीर बीमारी का पक्का सबूत नहीं होते, लेकिन समय रहते इन्हें पहचानना और सही जांच करवाना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को शुरुआती स्तर पर ही संभाला जा सके।