Navjot Kaur Sidhu Cancer Treatment: सिद्धू का दावा नीम, हल्दी से ठीक हुआ कैंसर, जानें कितनी है सच्चाई?

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के कैंसर फ्री होने का दावा किया है, जिसमें देसी नुस्खों का जिक्र है। लेकिन क्या वाकई ये नुस्खे असरदार हैं?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 26, 2024 4:54 PM IST

Navjot Singh Sidhu Wife Stage 4 Cancer: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि उनकी पत्नी नवजोत कौर अब कैंसर मुक्त हो चुकी हैं। सिद्धू के मुताबिक, उनकी पत्नी का हाल ही में पीईटी स्कैन हुआ, जिसमें रिपोर्ट साफ आई कि वो अब कैंसर फ्री हैं। गौर करने वाली बात यहां ये है कि सिद्धू का कहना है कि उनकी पत्नी ने देसी आयुर्वेदिक चीजों की मदद से कैंसर को हराया है।

डाइट में कच्ची हल्दी, तुलसी, नीम के पत्ते और सेब का सिरका शामिल कर उन्होंने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से छुटकारा पाया। लेकिन क्या वाकई ये नुस्खे इतने असरदार हैं? इसे लेकर हमने बात की Dr. Vaishali Zamre से, जो एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर सेंटर की डायरेक्टर हैं।