hamburger icon
A
Read in English

Side Effects of Breads: जानें कैसे खाली पेट ब्रेड खाने से आपके शरीर को हो रहा है बड़ा नुकसान!

देखिए ब्रेड में सोडियम भरपूर मात्रा में होता है। जो कहीं ना कहीं आपके शरीर में सूजन और दूसरे पाचन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है तो अगर आप नाश्ते में हाई सोडियम वाला ब्रेड खाते हैं तो ये पेट के लिए काफी बुरा हो सकता है

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : August 21, 2024 2:37 PM IST

Side Effects of Breads: कई लोगों को नाश्ते में ब्रेड खाना ही पसंद होता है। इनमें ज्यादातर लोग वो हैं जो वर्किंग हैं क्योंकि ना इसे पकाने में ज्यादा वक्त लगता है और ना ही खाने में, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की कुछ लोगों के लिए ये कई परेशानियों को भी बढ़ा सकता है। देखिए ब्रेड में कैलोरी ज्यादा होती है और पोषक तत्व काफी कम और इसलिए इसे ब्रेकफास्ट में खाना अच्छी बात नहीं है क्योंकि जब पोषक तत्वों की कमी रहेगी तो इसे खाने से भी कुछ खास फायदा नहीं है और अगर आप खाली पेट ब्रेड खाते हैं तो इससे कई तरह की परेशानियां आपको हो सकती हैं। शायद आप जानते नहीं लेकिन  खाली पेट ब्रेड खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है और ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेड में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है.