By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 29, 2024 3:13 PM IST
Kidney Infection Symptoms: क्या यूरिन पास करते वक्त जलन? पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है, या यूरिन में खून नजर आता है? ये लक्षण किडनी फंगल इंफेक्शन के हो सकते हैं। किडनी फंगस सुनने में जितना डरावना लगता है, सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किडनी फंगल इंफेक्शन क्यों होता है, इसके लक्षण, और इससे बचने के तरीके।
किडनी फंगल इंफेक्शन को मेडिकल भाषा में 'किडनी फंगस' कहा जाता है। यह तब होता है जब फंगस जैसे कैंडिडा, एस्परजिलस, ब्लास्टोमाइसिस जैसी फंगल प्रजातियां किडनी को affect करती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, किडनी में फंगस आमतौर पर खून के जरिए शरीर के दूसरे हिस्सों, जैसे लंग्स, से फैलता है। हालांकि, ये सीधे किडनी को भी affect कर सकता है।अगर इसे वक्त रहते पहचाना न जाए, तो यह इंफेक्शन गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए इसके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।