जिद्दी चर्बी हटाने का मिल गया साइंटिफिक फॉर्मूला, देखें ये वीडियो

वजन कम करने के लिए अगर सारी कोशिशें बेकार लग रही हैं, तो साइंटिफिक रिसर्च का ये नया तरीका आपकी मदद कर सकता है! जानिए कैसे एक खास अप्रोच से फैट बर्निंग की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : January 31, 2025 1:32 PM IST

Weight Loss Formula: अगर जिम, डाइटिंग और तमाम कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा, तो साइंटिस्ट्स की नई रिसर्च आपको चौंका सकती है! एक सिस्टमेटिक रिव्यू और मेटा-एनालिसिस में पाया गया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, खासतौर पर टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग (TRE), जब एक्सरसाइज के साथ की जाती है, तो फैट तेजी से घटता है। इस स्टडी में 338 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिनमें से जिन लोगों ने टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग और एक्सरसाइज को मिलाकर फॉलो किया, उनका औसतन 1.3 किलो फैट मास और 1.3% बॉडी फैट प्रतिशत कम हुआ।

टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग का मतलब एक तय समय के भीतर खाना और बाकी समय बॉडी को रिपेयर करने देना है। ज्यादातर लोग इसे 12 बजे दोपहर से 9 बजे रात तक फॉलो करते हैं। इस दौरान वे खाना खाते हैं, और बाकी समय बॉडी स्टोर्ड फैट को एनर्जी में बदलती है। इस तकनीक को एक्सरसाइज के साथ मिलाने से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज हो जाती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप भी वजन कम करने के लिए नए तरीके ढूंढ रहे हैं, तो यह साइंटिफिक अप्रोच आपके लिए फायदेमंद हो सकती है!

Related News