By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : March 17, 2025 11:08 AM IST
Holi Homemade Colors: होली के रंग जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही खतरनाक भी हो सकते हैं अगर उनमें केमिकल मिला हो। Beauty Expert Dr. Blossom Kochhar का कहना है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर रंगों में हार्श केमिकल्स होते हैं, जो स्किन एलर्जी, खुजली, बालों के झड़ने और ड्रायनेस जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए खुद को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि होली के लिए ऑर्गेनिक और नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें। आप हल्दी, चुकंदर, पालक और टेसू के फूलों से घर पर ही खूबसूरत रंग बना सकते हैं, जो न सिर्फ स्किन-फ्रेंडली हैं बल्कि इको-फ्रेंडली भी हैं।
अगर आप होली में ऑर्गेनिक रंगों का मजा लेना चाहते हैं, तो इन्हें घर पर बनाना बेहद आसान है। Dr. Blossom Kochhar के मुताबिक, हल्दी और बेसन मिलाकर खूबसूरत पीला रंग बनाया जा सकता है, जबकि चुकंदर के रस को सुखाकर गुलाबी रंग तैयार किया जा सकता है। इसी तरह, पालक को पीसकर हरा रंग और टेसू के फूलों को पानी में भिगोकर ऑरेंज रंग बनाया जा सकता है। ये सारे रंग नैचुरल होने के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस होली पर केमिकल वाले रंगों को छोड़िए और घर में बने ऑर्गेनिक कलर से त्योहार का मजा लीजिए!