By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
वैसे तो बाज़ार में कई ड्रिंक्स मौजूद है जो आपको रेफ़्रेश या तरोताज़ा रखने में मदद करती हैं इन ड्रिंक्स में शामिल है रूह अफ़ज़ा का शर्बत, फलों का जूस या फिर कोई कोल्ड ड्रिंक। लेकिन ये आपकी सेहत के लिए कई बार हानिकारक भी साबित हो सकती हैं। दरअसल बाजारों में मिलने वाली इन ड्रिंक्स में हाई कांटेंट शुगर होती है जो हमारे स्वास्थ को नुकसान देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो सदियों पुराना है और सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। सत्तू कि ड्रिंक के बारे में जानने के लिए देखें यह वीडियो
सत्तू में आयरन, सोडियम, फाइबर, मैंगनीज, प्रोटीन,और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाया जाता हैं जो हमारे शरीर को बेहतर करने में मदद करता है। वहीं गर्मियों में इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है, इसके साथ ही सत्तू की तासीर ठंडी होने के कारण यह लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है।