By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Myositis: करोड़ों लोगों की धड़कन स्टार सामंथा प्रभू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पे अपने फैंस को एक सुचना दी की वह मायोसिटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें हाल ही में इस बीमारी के बारे में पता लगा। दरअसल मायोसिटिस एक ऑटोइम्यून सिस्टम बीमारी हैं जिसमे मांसपेशियों में सूजन आने लगती हैं और बहुत दर्द होता हैं। वैसे तो सामंथा प्रभु साउथ फिल्मों की नामी अदाकारा हैं लेकिन वह कई समय से अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मे की और कॉफ़ी विद करन के शो में भी देखि गई। सामंथा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया की उन्हें नसों के साथ-साथ दिल, आंख और अन्य अंगों पर इस बीमारी का असर हुआ हैं।
मायोसिटिस में आपकी माशपेशियों में सूजन आ जाती हैं और भयंकर दर्द होता है। इसमें व्यक्ति की मासपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं और अधिक थक जाती हैं।
- कंधे, कूल्हों और जांघों के आसपास सूजन आना
- शरीर की त्वचा, फेफड़े या दिल में दर्द होना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- खाना खाते समय निगलने में तकलीफ
- चलते समय संतुलन बिगड़ना
- आखों के आसपास सूजन आना और दिखने में दिक्कत
- रोज के कार्य करने में दिक्कत आना
क्यों खतरनाक है बीमारी-
दरअसल जब हमें बीमार होती है तो हमारा इम्यून सिस्टम ही हमारी बीमारों को खत्म करने में काम आता हैं। इसके लिए हमारा इम्यून तंदरुस्त होना चाहिए। लेकिन इस बीमारी में ऑटो इम्यून स्थिति डेवलप होने लगती हैं। जिसमे हमारे घाव भरने वाले कीटाणु भ्रमित हो जाते हैं और वह अच्छे और बुरे जीवाणु में अंतर नहीं कर सकते। ऐसे में यह हेल्दी जीवाणु को मारते रहते हैं और यह बीमारी और भी खतरनाक हो जाती हैं।
मायोसिटिस का इलाज-
- स्टेरॉयड देकर मरीज़ का इलाज किया जाता हैं
- रोज एक्सरसाइज करना
- फिजियोथेरेपी करवाना
- स्पीच थेरेपी के साथ-साथ और भी अन्य थेरेपी करवाना
- बार-बार अपने डॉक्टर से सलहा लेना