By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Salman Khan Fitness:पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ही सवाल घूम रहा था... 'सलमान खान इतने पतले क्यों हो गए?' कई लोग उनकी हेल्थ को लेकर परेशान थे, तो कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं. लेकिन अब खुद भाईजान ने सामने आकर सारी बातें क्लियर कर दी हैं.असल वजह कोई बीमारी नहीं... बल्कि उनकी फिटनेस जर्नी है.
हाल ही में मुंबई में Slum Rehabilitation Authority यानी SRA के एक कार्यक्रम में सलमान खान का बदला हुआ लुक देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. कई लोगों को लगा कि शायद उनकी तबीयत ठीक नहीं है. लेकिन अब सलमान ने खुद इन सभी अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया है."
दरअसल, सोर्सेस के अकोर्डिंग सलमान खान हाल ही में एक Reality Show में अपने छोटे भाई सोहैल खान को सपोर्ट करने पहुंचे थे. यहीं दोनों भाइयों के बीच फिटनेस और Weight Loss को लेकर एक मजेदार बातचीत हुई... और इसी बातचीत में सामने आया पूरा सच. बस... सलमान का इतना कहना था और सोशल मीडिया पर चल रही सारी अफवाहों पर ब्रेक लग गया.यानी उनका दुबला दिखना किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि पूरी तरह प्लान्ड फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.