hamburger icon
A
Read in English

सलमान ख़ान को है ये जानलेवा बीमारी, क्या ये है शादी ना करने की वजह?

चेहरे में अचानक चुभने जैसा दर्द महसूस हो तो ये सिर्फ नर्व का खिंचाव नहीं… कुछ और भी हो सकता है। एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, जिसकी वजह से रोज़मर्रा की छोटी चीज़ें भी मुश्किल बन जाती हैं…

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 2, 2025 11:37 AM IST

Salman Khan Diseases:हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे ब्रेन एन्यूरिज़्म और आर्टीरियोवेनेस मॉलफॉर्मेशन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ चुके हैं। इसके साथ ही सलमान खान को ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया भी है। एक ऐसा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, जिसमें चेहरे की ट्राइजेमिनल नर्व प्रभावित होती है और मरीज को चेहरे के एक हिस्से में अचानक, तेज़ और झटके जैसे दर्द का अनुभव होता है।

Healthsite Vodcast में कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष ओझा ने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दर्द आमतौर पर कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रहता है, लेकिन इसकी तीव्रता इतनी अधिक होती है कि मरीज को रोजमर्रा की एक्टिविटीज-जैसे बोलना, ब्रश करना या हवा लगना तक...कष्टदायक लग सकता है। यह डिसऑर्डर 50 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों में अधिक देखा जाता है, लेकिन किसी भी उम्र में हो सकता है। इलाज में दवाइयां, माइक्रोवैस्कुलर डीकम्प्रेशन सर्जरी या रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन जैसे विकल्प शामिल हैं। समय पर डायग्नोसिस और सही ट्रीटमेंट से इसका मैनेजमेंट संभव है।