hamburger icon
A
Read in English

Salman Khan Bodyguard Shera Fitness: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की है ये डाइट!

शेरा की फिटनेस का राज़ उनकी डेली एक्सरसाइज और बैलेंस्ड डाइट में छिपा है। उनकी रूटीन में हर दिन कार्डियो और बॉडी पार्ट्स की वर्कआउट शामिल है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 15, 2024 7:14 PM IST

Salman Khan Bodyguard Shera Fitness:  सलमान खान के फेमस बॉडीगार्ड शेरा की, जो सिर्फ़ अपनी सिक्योरिटी स्किल्स के लिए नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस और डेडिकेशन के लिए भी मशहूर हैं। शेरा हमेशा सलमान खान के साथ हर इवेंट में नज़र आते हैं और उनकी सुरक्षा का ज़िम्मा उठाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेरा अपनी ताकत और फिटनेस को कैसे बनाए रखते हैं? आइए, हम आपको बताते हैं उनकी डेली रूटीन और डाइट के बारे में। शेरा का कहना है कि उनकी फिटनेस का राज़ है रोज़ाना की एक्सरसाइज और एक सिंपल लेकिन बैलेंस्ड डाइट। वो हर दिन सबसे पहले कार्डियो करते हैं, फिर बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स की वर्कआउट करते हैं। शेरा का वर्कआउट प्लान ऐसा है कि वो हर दिन एक अलग बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करते हैं, जैसे एक दिन बाइसेप्स, अगले दिन चेस्ट और इसी तरह। एब्स की एक्सरसाइज वो एक दिन छोड़कर करते हैं, यानी एक दिन एब्स और दूसरे दिन बॉडी पार्ट्स का वर्कआउट।