hamburger icon
A
Read in English

Rozlyn Khan Cancer Survivor: कैंसर के बीच रोजलिन खान को सुनने पड़े थे भद्दे ताने

अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है और 2023 में उस मौके पर रोज़लिन ने अपने सर्जरी और कीमोथेरपी ट्रीटमेंट की वजह से हुए निशानों को फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टा पोस्ट भी डाला।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 3, 2024 9:11 PM IST

मॉडल से एक्ट्रेस बनी रोजलिन खान ने साल 2022 में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी ऑडियंस को उनके कैंसर डायग्नोस होने की खबर दी थी। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्टिंग जर्नी और कैंसर की उनकी बैटल के बारे में बात की। PETA मॉडल रोज़लिन खान, जो ब्रेस्ट कैंसर से रिलेटेड अवेयरनेस के लिए बहुत फेमस हैं, ने अपनी खुद की कैंसर के साथ लड़ाई के बारे में बताया। रोज़लिन खान 2022 में ओलिगोमेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 4 से डायग्नोस हुई थीं, जिसके लिए उन्होंने लगातार 7 महीने के लिए कीमोथेरेपी और सर्जरी से गुजरना पड़ा।

Related Videos

Related News