Pollution Caused Cancer: दिल्ली की प्रदूषित हवा से स्किन कैंसर का खतरा? देखें ये वीडियो

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण का असर अब स्किन पर भी दिखने लगा है। हवा में मौजूद जहरीले केमिकल्स से स्किन को लॉन्ग टर्म में होने वाले खतरों का कैसे सामना करना पड़ेगा?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 5, 2024 1:34 PM IST

Skin Cancer Risk: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। सिर्फ सांस से जुड़ी परेशानियां ही नहीं, इस प्रदूषण का असर हमारी स्किन पर भी पड़ रहा है, और लॉन्ग टर्म में स्किन कैंसर तक का खतरा बढ़ सकता है। क्या है इस खतरनाक प्रदूषण से जुड़ी स्किन कैंसर की वजह, और कैसे हम खुद को बचा सकते हैं, आइए जानते हैं…

स्किन कैंसर का खतरा बढ़ा इस वक्त दिल्ली का Air Quality Index (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। हवा में मौजूद कई हानिकारक केमिकल्स, जैसे पोलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH), हमारे स्किन सेल्स को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये केमिकल्स स्किन पर जाकर डीएनए को डैमेज करते हैं, जिससे लॉन्ग टर्म में स्किन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है यूवी किरणों के साथ बढ़ता खतरा प्रदूषण में मौजूद केमिकल्स, जब सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आते हैं, तो ये स्किन पर जमीं धूल और केमिकल्स के साथ रिएक्ट कर स्किन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं।

Related Videos

Related News