By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Contraceptive Pills & Heart Attack: गर्भनिरोधक गोलियां दुनिया भर में लाखों महिलाएं इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाल ही में हुई एक बड़ी रिसर्च में पाया गया है कि इन गोलियों के इस्तेमाल से दिल का दौरा (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) का खतरा बढ़ सकता है?
ये रिसर्च ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (BMJ) में पब्लिश हुई और इसमें डेनमार्क की 20 लाख से ज्यादा महिलाओं को 10 साल तक फॉलो किया गया। रिसर्च के नतीजे गंभीर हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज इस वीडियो में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि ये गोलियां शरीर में कैसे काम करती हैं, इनका क्या असर पड़ सकता है, और आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
डेनमार्क में 10 साल तक चली इस रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि हार्मोनल गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से इस्केमिक स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा दोगुना हो सकता है।हर 4,760 महिलाओं में से 1 को स्ट्रोक होने की संभावना रहती है।हर 10,000 महिलाओं में से 1 को दिल का दौरा पड़ सकता है।