By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Nikhil Khattar | Published : December 2, 2022 6:50 PM IST
Measles:खसरा यानी मीजल्स या देसी भाषा में कहे तो माता आ जाना। जी हां आज कल भारत में खसरा तेज़ी से अपने पैर पसार रहा हैं। खसरा का कहर अब महाराष्ट्र के बाद केरल में फैल रहा है। इससे पहले मुंबई में खसरा से 14 बच्चों की जान गई थी। जहां 700 से ज़्यादा बच्चे संक्रमित पाए गए थे और 11 हज़ार से ज़्यादा बच्चे गंभीर हालात में हैं। ऐसे में सरकार ने 6 महीने के बच्चे से लेकर 5 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगवाने को कहा हैं। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सख्त कदम उठाने को कहा हैं। दरअसल अब केरल में भी खसरा से 160 से ज़्यादा बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। WHO की माने तो 2017 में दुनिया में इस बीमारी से 1 लाख से ज़्यादा मौतें हुई। मीजल्स एक ऐसी बिमारी है जिसमे मरीज़ को सांस लेने में तकलीफ़ होती हैं और यह तेज़ी से फैलती हैं। दातर यह बीमारी 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों में देखने को मिलती हैं। इस बीमारी में बच्चे को या मरीज़ को माथे पर लाल धब्बे आजाते है जो देखते ही देखते पूरे शरीर में फैल जाते हैं। ये तकरीबन 1 हफ़्ते तक रहते हैं और फिर अपने आप कम हो जाते हैं। इसमें मरीज़ को बुख़ार, ख़ासी, शरीर में पानी की कमी होना, कमज़ोरी आना या जीभ पे सफेद धब्बे भी आ सकते हैं। वैसे तो इसका इलाज इसकी वैक्सीन लेना होता है जो बचपन में दिया जाता है लेकिन अगर यह किसी को होता हैं तो यह उसका इम्यून सिस्टम कमज़ोर कर देता हैं। ऐसे में बच्चे को आइसोलेट किया जाता है और उसे विटामिन ए की दवाई दी जाती है जिससे की बच्चा हाइड्रेट रह सके। ध्यान देने की बात यह है की इसमें मरीज़ की जान भी जा सकती हैं। इसलिए अपने आस पास सफाई का ध्यान रखें और गन्दगी न होने दें, पौष्टिक आहार लें, अपने आपको साफ रखें, प्रयाप्त पानी पीएं, इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से इलाज करवाएं और समय रहते बच्चों को वैक्सीन ज़रूर लगवाएं।