By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Monsoon Wound: बरसात का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं और इन समस्याओं में आम है बरसाती घाव। बरसाती घाव को ठीक करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपचार काफी मदगार होते हैं। वहीं अगर आप भी बरसाती घाव से परेशान हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की कैसे बरसाती घाव को आप कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपचार की मदद से बचा सकते हैं।
स्किन से जुड़ी समस्याओं के पीछे दो कारण हो सकते हैं पहला खून में बहुत ज्यादा अशुद्धियां होना और दूसरा इंफेक्शन के कारण। दरअसल, बरसात के मौसम में नमी ज़्यादा बढ़ जाती है जिससे स्किन पर कीड़े-मकोड़े कई बार अनजाने में चिपकने लगते हैं और घाव कर देते हैं। इसके साथ ही खून में बहुत ज्यादा अशुद्धियां शरीर पर फोड़े, फूंसी और दाने के रूप में निकलने लगते हैं।