By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Rekha Diet And Beauty Secret: रेखा ने सिर्फ एक्टिंग से ही अपने दिवाने नहीं बनाए हैं बल्कि रेखा को उनकी खूबसूरती के लिए भी खूब जाना जाता है। रेखा 68 साल की होकर भी अपने डाइट और फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। आइए जानते हैं रेखा का डाइट प्लान।
एवरग्रीन रेखा अपनी खूबसूरती के मामले में आज भी कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ देती हैं। रेखा की खूबसूरती का सबसे बड़ा राज़ है पूरी नींद लेना, पूरी नींद लेने से एंटी एंजिग के तत्व सक्रिय हो जाते हैं।
खूब पानी पीना: रेखा हर रोज 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। खूब पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और त्वचा पर ग्लो आता है। रेखा की डाइट की बात करें तो वो खाने में हमेशा सादा खाने का सेवन करती हैं। सब्जियां, रोटी और सालाद उनकी डाइट का अहम हिस्सा है। इसके साथ ही वो अपना लंच दही के सेवन के साथ पूरा करती हैं।
रेखा ड्राई फ्रूट्स और फलों के सेवन पर पूरा ध्यान देती हैं। इसके साथ ही वो जंक फूड से दूर रहती हैं। रेखा डिनर शाम को 7:30 बजे तक कर लेती हैं। इसके साथ ही उनका डाइट प्लान काफी स्ट्रिक्ट रहता है। रेखा खाने के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी पूरा ध्यान देती हैं।
(Written By: Aakriti Sharma)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.