बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे पर बाल आने का खरता भी बढ़ जाता है, जाने इसका उपाए, Watch Video

Treatment of Facial Hair: चेहरे के बाल हटाने के लिए लेज़र थेरेपी सबसे कारगर उपाय है क्योंकि लेज़र सीधा बालों के जड़ पर असर करता है जिसकी वजह से बाल दुबारा से नहीं उगते हैं। हलके रैशिज को छोड़के इसका स्किन कर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। यह 3 -4 बार में ही ठीक हो जाते हैं। वहीं ध्यान रखें की अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो यह थेरेपी ना लें।

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Published : June 12, 2022 4:32 PM IST

अक्सर महिलाओं के चेहरे पर बाल उग आते हैं, यह बाल गाल, माथा, ऊपरी होंठ और ठुड्डी पर ही ज्यादातर उगते हैं।कुछ महिलाओं में यह बाल पुरषों वाले पैटर्न में होते है तो कुछ में यह आम पैटर्न में होते हैं। वहीं ठुड्‌डी पर अधिक बाल आने से कई महिलाएं असहज हो जाती हैं।  यह फेशियल हेयर बेबी हेयर होते हैं। महिलाओं में पहले यह बाल मुलायम और पतले होते हैं लेकिन उम्र बढ़ने के साथ बाल घने होते जाते हैं जिसकी वजह से यह गंदे दिखने लगते हैं। अगर आप भी इसी परेशानी से परेशान हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की क्यों बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बाल आने लगते हैं और इसका उपाय क्या है।

Cause of Facial Hair:

बाल अधिक आना और बालों का अधिक काला होना मेनोपॉज के बाद होता है क्योंकि महिलाओं की बॉडी में जब भी कोई बड़ा बदलाव आता है तो हार्मोन असंतुलित होने लगते हैं। हार्मोन प्रेग्नेंसी, पीसीओएस, मेनोपॉज की स्थिति में ज़्यादा घटने-बढ़ने लगते हैं, अक्सर टीनेजर लड़कियों में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं जिससे हार्मोन बिगड़ जाते हैं, जिससे उनके चेहरे पर ही नहीं, बल्कि पीठ, पैर, हाथ आदि पर भी बाल आ जाते हैं।