hamburger icon
A
Read in English

PM Modi: पीएम मोदी ने एशिया के सबसे बड़े अस्पताल का किया उद्घाटन, जानें पूरी जानकारी, Watch Video

इस अस्पताल का पीडियाट्रिक वॉर्ड सबसे बड़ा है, इस अस्पताल में डिलीवरी के लिए सबसे ज्यादा बेड्स सुरक्षित रखे गए है, यहाँ 81 अलग-अलग मेडिकल स्पेशियलिटी का इलाज मौजूद होगा, और 64 ऑपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं, क्रिटिकल केयर के लिए यहाँ 543 बेड्स बनाए गए हैं, आईसीयू के दरवाज़ों को कांच से बनाया गया है जिससे मरीज पर हर वक्त निगरानी रखी जा सके।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Updated : August 25, 2022 9:43 AM IST

PM Modi: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े निजी मल्टी-स्पेशियलिटी अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया।

अमृता अस्पताल एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल पर एक नजर-

प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा के फरीदाबाद में 2,600 बिस्तरों वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया, जिसके जरिए फरीदाबाद के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे लोगों को आधुनिक चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी, जानकारी के अनुसार इस अस्पताल का संचालन माता अमृतानंदमयी मठ की ओर से किया जा रहा है, इस अस्पताल को बनाने में 6000 करोड़ का खर्च आया है, इस अस्पताल से फरीदाबाद की तस्वीर बदल जाएगी, यह अस्पताल शुरुआत में 400 बेड का तैयार किया गया है और बाद में यह 2600 बेड का पूरा अस्पताल बन जाएगा, यह अस्पताल 130 एकड़ में फैला हुआ है, इस अस्पताल में एक मेडिकल कॉलेज, एक नर्सिंग कॉलेज, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के लिए एक कॉलेज, एक पुनर्वास केंद्र, रोगियों के लिए एक हेलीपैड और कई अन्य सुविधाओं के साथ रोगियों के परिवार के लोगों के लिए 498 कमरों वाला गेस्टहाउस भी है, इस अस्पताल में बच्चों के लिए 300 बेड्स की व्यवस्था की गई है।