hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी के बाद इन घरेलू नुस्खों की मदद से रोकें बालों का गिरना

डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना क्यों होता है और इससे कैसे निपटा जा सकता है? कुछ घरेलू उपाय आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 16, 2025 2:27 PM IST

Pregnancy Hair Fall Control Tips:डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना एक आम लेकिन चिंता बढ़ाने वाली समस्या है। मां बनना एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन इसके बाद शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ने से बालों का झड़ना कम हो जाता है, लेकिन डिलीवरी के बाद हार्मोन स्तर गिरने लगता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि, यह एक टेम्पररी फेज होता है और आमतौर पर कुछ महीनों में अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या को कम कर सकती हैं।

बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप घर में मौजूद चीज़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे, रातभर भीगी मेथी का पानी बालों में लगाने से उन्हें मजबूती मिलती है। आंवला पाउडर और नारियल तेल मिलाकर गुनगुना करके सिर की मसाज करने से बालों में चमक आती है। अंडे की सफेदी और जैतून तेल से बना हेयर पैक प्रोटीन और फैटी एसिड से बालों को पोषण देता है। वहीं, कैस्टर ऑयल में नारियल या बादाम तेल मिलाकर हल्का गर्म कर सिर की मसाज करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। ये आसान और नैचुरल उपाय नए माओं के लिए राहत का काम कर सकते हैं।