Summer Pregnancy Care Tips: गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंसी थोड़ा और चैलेंजिंग हो जाती है। शरीर पहले ही हार्मोनल और फिजिकल बदलावों से गुजर रहा होता है, ऐसे में तेज़ गर्मी थकान, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सबसे पहले बात करें हाइड्रेशन की, तो खूब सारा पानी पीना ज़रूरी है। हर दो घंटे में नारियल पानी, छाछ या फ्रेश जूस जैसे हेल्दी ड्रिंक्स लें, ताकि बॉडी कूल भी रहे और एनर्जी भी बनी रहे।
इसके साथ ही कोशिश करें कि शरीर का तापमान ज़्यादा न बढ़े। हल्के और कॉटन कपड़े पहनें, एसी या पंखे का सहारा लें और जब तक ज़रूरी न हो, धूप में बाहर न जाएं। डाइट में भी थोड़ा ध्यान दें... खीरा, तरबूज, हरी सब्जियां और सीज़नल फल ज़रूर शामिल करें। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाना खाएं और तला-भुना या मसालेदार खाना अवॉइड करें। ये कुछ सिंपल से स्टेप्स आपको और आपके बेबी को गर्मी में हेल्दी और सेफ रखने में मदद करेंगे।