Pre Diabetic Control Tips: प्री-डायबिटिक को कंट्रोल होने में कितना समय लगता है?

डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। नेचुरोपैथी की मदद से आप प्री-डायबिटीक को कंट्रोल कर सकते हैं। कैसे? इसका जवाब दे रहे हैं Dr. Narendra K Shetty

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 13, 2024 6:47 PM IST

Pre Diabetic Control Tips: आज की तारीख में हर फैमिली में से एक मेंबर डायबिटीज का शिकार है। भारत में लगभग 16 प्रतिशत लोगों को प्री-डायबिटीक है। ऐसे में ये एक बड़ी चिंता की बात है। डायबिटीज कोई बीमारी नहीं है ये एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। ऐसे में सवाल उठता है की क्या डायबिटीज को रिवर्स किया जा सकता है? इसके अलावा सवाल ये भी उठता है की नेचुरोपैथी से प्री-डायबिटीक अवस्था को कंट्रोल होने में कितना समय लगता है? जिसका जवाब दिया Dr. Narendra K Shetty Chief Wellness Officer - Kshemavana ने।