प्रदूषण से त्वचा और आंखों पर पड़ता है गहरा असर, जानें बचाव का तरीका

सर्दियों में बढ़ता प्रदूषण सिर्फ सांसों के लिए नहीं, आपकी खूबसूरती के लिए भी खतरा बन रहा है। जानिए कैसे ये सीज़न आपकी स्किन और आंखों पर दिखा रहा है अपना असर…

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 6, 2025 3:16 PM IST

Pollution Damages Eyes:धुआं, धूल, और स्मॉग… ये तीनों मिलकर हमारी हवा को टॉक्सिक कॉकटेल बना चुके हैं!
फैक्ट्रियों का धुआं, गाड़ियों का प्रदूषण और कंस्ट्रक्शन की उड़ती मिट्टी  सब मिलकर ऐसा लग रहा है मानो हवा में अब ऑक्सीजन नहीं, केमिकल्स तैर रहे हों! सर्दियों में ये मुसीबत और बढ़ जाती है, क्योंकि ठंडी हवा भारी हो जाती है और ये सारा धुआं ऊपर जाने की बजाय हमारे आस-पास ही फंस जाता है। नतीजा  सबसे पहले इसका अटैक होता है हमारी स्किन और आंखों पर!सोचिए ज़रा, ये हवा में उड़ते छोटे-छोटे कण जब हमारी स्किन और आंखों से टकराते हैं, तो स्किन की चमक गायब हो जाती है, झुर्रियां और ड्राइनेस बढ़ जाती है, और आंखें  लाल, सूखी और जलन से भरी लगने लगती हैं!

बाहर से आने के बाद चेहरा हमेशा हल्के फेसवॉश से धोएं, ताकि धूल और स्मॉग के कण निकल जाएं। मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि धूप और प्रदूषण का कॉम्बो स्किन के लिए डबल ट्रबल है!आंखों को बचाना भी उतना ही जरूरी है!बाहर निकलते वक्त गॉगल्स या सनग्लासेस जरूर पहनें।

Related Videos

Related News