hamburger icon
A
Read in English

मोटापे के खिलाफ पीएम मोदी ने शुरू किया ये नया अभियान, इन लोगों को किया नॉमिनेट

क्या मोटापे के खिलाफ देशभर में एक नया मूवमेंट शुरू हो चुका है? और इसमें बड़ी हस्तियों की क्या भूमिका है? पीएम मोदी के इस कदम से क्या बदलने वाला है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 25, 2025 2:11 PM IST

PM Modi On Obesity: क्या आपको पता है कि मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने की नहीं, बल्कि डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और कई गंभीर बीमारियां की जड़ है? और अब, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बढ़ती समस्या के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है! उन्होंने सोशल मीडिया पर "मोटापे के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान" लॉन्च किया है, जिसमें देश की 10 बड़ी हस्तियों को नॉमिनेट किया गया है!

पीएम मोदी ने 'एक्स' (Twitter) पर एक पोस्ट किया और लिखा-

"जैसा कि मैंने 'मन की बात' में कहा था, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और खाने में अतिरिक्त तेल की खपत को कम करने के लिए जागरूकता फैलाना चाहता हूं! मैं 10 लोगों को नामांकित कर रहा हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि वे भी 10 और लोगों को नॉमिनेट करें, ताकि यह अभियान और बड़ा बन सके!"

इस मूवमेंट में पीएम मोदी ने देश की 10 जानी-मानी हस्तियों को नॉमिनेट किया है, जिनमें शामिल हैं

अभिनेता आर माधवन
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
भारतीय शूटर मनु भाकर
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल
राजनेता उमर अब्दुल्ला
गायिका श्रेया घोषाल
लेखिका सुधा मूर्ति
इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि

Related News