hamburger icon
A
Read in English

Causes of Pink Vaginal Discharge: इन कारणों से होता है पिंक कलर का वजाइनल डिस्चार्ज

वजाइनल डिस्चार्ज का रंग और पैटर्न आपकी हेल्थ के बारे में कई बातें बता सकता है। पिंकिश-ब्राउन डिस्चार्ज आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होता, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 23, 2024 2:39 PM IST

Causes of Pink Vaginal Discharge: आपकी बॉडी आपको कई तरीके से संकेत देती है कि आपकी हेल्थ कैसी है। उनमें से एक है वजाइनल डिस्चार्ज का रंग और उसका पैटर्न। अगर आपको कभी पिंकिश-ब्राउन डिस्चार्ज या स्पॉटिंग नजर आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे किन-किन कारणों से ये हो सकता है और कब आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। पिंकिश-ब्राउन डिस्चार्ज कई कारणों से हो सकता है, और ज्यादातर मामलों में यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं होती।

पीरियड्स शुरू होने से पहले या खत्म होते वक्त अक्सर थोड़ा पिंक या ब्राउन डिस्चार्ज दिखाई देता है। यह इसलिए होता है क्योंकि नई ब्लड रेड या पिंक दिखती है, जबकि पुरानी ब्लड ब्राउन नजर आती है। कभी-कभी सेक्स या वजाइनल एग्जाम के बाद हल्की ब्लीडिंग हो सकती है, जिससे पिंक या ब्राउन डिस्चार्ज नजर आ सकता है।