hamburger icon
A
Read in English

आपके पालतू जानवर को भी हो सकती है डायबिटीज! ये है बचाव का तरीका

पालतू जानवरों की सेहत से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी, जो हर पेट लवर को जाननी चाहिए। सही देखभाल से बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 22, 2025 7:24 PM IST

Diabetes In Pets: डायबिटीज सिर्फ इंसानों तक ही नहीं, कुत्तों और बिल्लियों में भी हो सकती है। कई पेट लवर्स को इसके बारे में पता ही नहीं होता, जिसकी वजह से उनके पालतू जानवरों के लक्षण समय पर पहचान में नहीं आते। अगर सही समय पर इलाज न मिले, तो ये बीमारी उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। बिल्लियों में डायबिटीज के ठीक होने के चांस ज्यादा होते हैं, लेकिन कुत्तों के मामले में रिकवरी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण है इंसुलिन हार्मोन की कमी, जो शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करता है। जब इंसुलिन सही से काम नहीं करता, तो खून में शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जिसे हाइपरग्लेसेमिया कहते हैं। खराब खानपान, मोटापा और कम एक्टिव लाइफस्टाइल इस बीमारी को और बढ़ावा देते हैं। लेकिन अगर समय पर इसे पहचान लिया जाए और सही इलाज शुरू किया जाए, तो आपके पेट्स एक बेहतर और हेल्दी जिंदगी जी सकते हैं।

Related Videos

Related News